समस्तीपुर/मोरवा : डीएम रोशन कुशवाहा ने डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी के साथ प्रखंड सह अंचल मुख्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड, अंचल, सीडीपीओ, मनरेगा, एमओ कार्यालय, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग का जायजा लिया। सभी विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने आवास योजना सर्वे की जानकारी बीडीओ अरुण कुमार निराला से ली।
बीडीओ ने एससी-एसटी आवास सर्वेक्षण कार्य शत-प्रतिशत पूरा होने और अन्य आवास योजनाओं का 80% कार्य पूरा होने की जानकारी दी। डीएम ने इसे भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय में सीओ आलोक चंद्र रंजन को राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा।
एमओ कार्यालय में राशन कार्ड से छूटे लोगों के नाम जोड़ने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माणाधीन एक्स-रे कक्ष का जायजा लिया। कृषि विभाग समेत सभी विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ अरुण कुमार निराला, सीओ आलोक चंद्र रंजन,पीओ रंजीत कुमार आदि थे।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बिहार के सीवान जिले में आज विकासशील इंसान…
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार की शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दे दिया…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर की सामाजिक संस्था ब्लड फोर्स…
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक लापता लड़के को ढूंढ़ने के बदले उसके पिता…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : शहीद दिवस पर आमजन सेवा समिति…