समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित विंसम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड रामेश्वर जूट मिल, मुक्तापुर में काम करने के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद साथी मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जख्मी मजदूर की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के हाजपुरवा निवासी घनश्याम राय के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब वह सूत लपेटने का काम कर रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और उसकी उंगली कट गई। साथी मजदूरों की मदद से उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मिल में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने नाराजगी जताई और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
इधर मजदुर मनोज ठाकुर ने बताया कि मिल में मशीनें काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं, जिसकी वजह से हादसे लगातार हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि होली से पहले भी मजदूर सुरेश दास इसी तरह की दुर्घटना का शिकार हो चुका है। एक समय इस मिल में 5000 मजदूर काम करते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 2000 रह गई है। मशीनों का मेंटेनेंस सही समय पर नहीं हो पाता, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। 2022 में भी मजदूरों ने जर्जर मशीनों को लेकर हड़ताल की थी और उत्पादन ठप कर दिया था।
मिल प्रबंधक दिनेश गोराल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मजदूर की चोट गंभीर थी, लेकिन उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर संतोष झा ने बताया कि मजदूर की उंगली कट चुकी है, लेकिन वह खतरे से बाहर है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : जिले में कालाजार उन्मूलन के लिए…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक छात्र…
कांग्रेस ने चुनाव से पहले बिहार में पीसीसी चीफ को बदल दिया है. विधायक राजेश…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : विद्युत राजस्व संग्रह को लेकर बकायदार…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : पूसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ…