समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगूनियां सूर्यकंठ वार्ड संख्या-45 में मात्र 18 धुर जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह विवाद 3 साल पुराना बताया गया है। एक पक्ष के हजारी साह ने कहा कि जमीन मेरे नाम से है और मैं इसी पर खेती करता हूं।
वर्ष 2022 में मेरी मां के निधन के बाद गांव के नंदन शर्मा ने जमीन नहीं जोतने की धमकी देनी शुरू कर दी। कई बार पंचायत की बैठक हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इस बीच बुधवार की सुबह नंदन शर्मा के पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में एक पक्ष से हजारी साह, राजन कुमार साह, मिठू साह और मुखिया देवी सहित 10 लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के भी 3 लोग घायल हैं, लेकिन वे विवाद का कारण नहीं बता रहे हैं। घायल रमेश कुमार साह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डायल-112 को कई बार फोन किया गया, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। अगर पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो यह घटना नहीं होती।
इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। सभी घायलों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्षों से दो-दो आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है। वहीं अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर: संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब…
बिहार पुलिस में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक ही स्कूल के…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : जिले में सोमवार को सतुआनी का…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बचपन से ही लाल दंत से लेकर गुल…
बिहार के मोतिहारी जिले में एक घर में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके की…