Samastipur

समस्तीपुर में 5वीं कक्षा की छात्रा को बैड-टच करने के मामले में हेडमास्टर पर पाॅस्को समेत अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, भेजा जा रहा न्यायिक हिरासत में…

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर: शहर के बहादुरपुर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर में वहां के हेडमास्टर द्वारा पांचवी कक्षा की छात्रा से बैड टच व छेड़खानी किये जाने के मामले में नगर थाने की पुलिस ने पाॅस्को समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर पवन पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भी निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।

IMG 20250324 WA0141IMG 20250324 WA0141

बता दें कि सोमवार की शाम विद्यालय में छुट्टी के बाद हेडमास्टर के पास किसी काम से 5वीं कक्षा की तीन छात्राएं गयी थी। इस दौरान एचएम ने दो छात्राओं को घर जाने को कहकर एक छात्रा को रोक लिया। इसके बाद जब छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बतायी तो परिजन आक्रोशित होकर स्कूल पहुंच हंगामा करने लगे और हेडमास्टर को बंधक बनाकर पिटाई कर दी।

हालांकि सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने हेडमास्टर को आक्रोशित लोगों के चंगुल से निकालकर थाना लाया। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि स्कूल के सीसीटीवी में हेडमास्टर की करतूत कैद हो गयी है। स्थानीय आक्रोशित लोगों का कहना था कि एचएम छात्रा को गोद में बैठाकर बैट टच कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद नगर थाने की पुलिस ने हेडमास्टर को अपने सुरक्षा घेरे मे लेकर थाना ले आयी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी हेडमास्टर पवन पासवान के विरुद्ध पीड़िता के परिजनों ने आवेदन दिया है। आवेदन अए आलोक में पाॅस्को समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। वहीं आरोपी हेडमास्टर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

जमीन सर्वे की बढ़ गई मियाद, भूमि सुधार राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने क्या कहा

बिहार में भूमि सर्वे की मियाद बढ़ा दी गयी है। भूमि सुधार व राजस्व मंत्री…

6 minutes ago

नालंदा में दिल दहलाने वाली वारदात, लूट के बाद पति के सामने पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव…

1 hour ago

खान सर ने BPSC आन्दोलन को गुमराह किया? छात्र नेता दिलीप ने लगाया कई सनसनीखेज आरोप

बिहार लोकसेवा आयोग(बीपीएसी) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर रीएग्जाम के लिए आन्दोलन और…

2 hours ago

BSSC : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली 682 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने अवर सांख्यिकी पदाधिकारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के 682 पदों पर…

3 hours ago

हरिश्चन्द्र के बाद तेजस्वी ही हैं, ललन सिंह ने RJD नेता पर क्यों कसा तंज? अमित शाह पर भी बोले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने…

3 hours ago

बिहार के राजगीर में एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2025, भारत-पाकिस्तान समेत 8 टीमों के बीच महामुकाबला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार का राजगीर एक और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन…

3 hours ago