Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम का 2025-26 का बजट अब तक पारित नहीं, बोर्ड के विशेष बैठक की तिथि भी निर्धारित नहीं

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- चालू वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है, पर समस्तीपुर नगर निगम का अगला बजट ( 2025-26 ) अब तक पारित नहीं हुआ है। यह नगर निगम के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हैरानी की बात यह है अगला बजट पारित कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब तक बोर्ड की विशेष बैठक की तिथि भी निर्धारित नहीं किया है। जबकि अब तक नगर निगम के बोर्ड की बैठक में बजट पारित की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी। साथ ही पारित बजट का प्रस्ताव भी नगर निगम समस्तीपुर से नगर विकास व आवास विभाग को चला जाना था।

इस बीच, सूत्र से यह जानकारी मिली है, कि बजट पर सभी वार्ड पार्षदों की एक राय नहीं बन पा रही है। कई वार्ड पार्षद बजट पारित कराने के मूड में नहीं हैं। उनका अपने वार्ड के अब तक के विकास के मसले पर नगर निगम से आपत्ति व नाराजगी है। वे बजट पर बोर्ड की बैठक में अपना समर्थन देंगे या नहीं, यह संदेह नगर निगम प्रशासन को बेचैन कर रखा है।

इसको देखते हुए नगर निगम प्रसासन नाराज पार्षदों को मनाने में लगा हुआ है। जिसमें आज की तिथि तक सफलता नहीं मिली है। यही हालात इस महीने के अंत तक बने रहे तो दो संभावना बन सकते हैं पहला यह कि पार्षदों की आम राय ना बने तो बोर्ड की बैठक की तिथि टलती जाए व दूसरा यह कि बजट पर बोर्ड की बैठक हो जाय तो बजट पारित करने में पार्षदों का न्यूनतम समर्थन पर व्यवधान उत्पन हो जाय।

इस दौरान, मेयर अनिता राम ने बताया कि उनके पास बजट पर विशेष बैठक बुलाने की फाइल नहीं आयी है। जबकि बहुत पहले ही आ जाना चाहिए था। नगर आयुक्त को ही बैठक का प्रस्ताव भेजना है। बजट पर बोर्ड की बैठक बुलाना आवश्यक है। तभी बजट पारित करा कर नगर विकास विभाग को भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त अभी ट्रेनिंग में गए हुए हैं। उनके आने के बाद देखते हैं क्या होता है।

मेयर ने यह भी बताया कि उन्होंने पार्षदों की बैठक पिछले दिन कर उनके विचार लिए गए। इस बीच, नाम नहीं देने की शर्त पर कुछ पार्षदों ने बताया कि नगर निगम बने हुए तीन साल हो गए हैं। फिर भी उनके यहां कई तरह की समस्या अभी भी बरकरार है। जिनका निदान नगर निगम ने नहीं किया है। विकास के कई कार्य भी नहीं हुए हैं। स्ट्रीट लाइट, जजर्र सड़कों का निर्माण, नाले का निर्माण आदि कई बुनियादी सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में वे अगला बजट पर क्यों अपना समर्थन दें। आज बजट पारित कर दें कल से फिर वहीं खेला नगर निगम का चलता रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अवैध हथियार रखने के मामले में दलसिंहसराय कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- सिविल कोर्ट के प्रभारी अपर मुख्य…

5 minutes ago

समस्तीपुर में मछली पालकों को नई तकनीक की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण-सह-प्रत्यक्षण कार्यक्रम आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- मछली पालकों को नई तकनीक की…

14 minutes ago

विभूतिपुर में नवमीं कक्षा के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय…

23 minutes ago

किराना दुकानदार से लूटपाट मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार, रोसड़ा DSP सोनल कुमारी ने किया कांड का खुलासा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/रोसड़ा :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दैता पोखर…

57 minutes ago

टेलीग्राम एप पर ऑनलाइन जॉब ऑफर देकर ठगे 2.80 लाख रुपए; शुरुआत में कुछ पैसे देकर झांसे में फंसा लिया

समस्तीपुर : टेलीग्राम एप पर जॉब का झांसा देकर ठग ने एक युवक से 2…

1 hour ago

समस्तीपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे में 21 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, हथियार भी बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : जिले के विभिन्न थानों की पुलिस…

2 hours ago