Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम का 2025-26 का बजट अब तक पारित नहीं, बोर्ड के विशेष बैठक की तिथि भी निर्धारित नहीं

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- चालू वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है, पर समस्तीपुर नगर निगम का अगला बजट ( 2025-26 ) अब तक पारित नहीं हुआ है। यह नगर निगम के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हैरानी की बात यह है अगला बजट पारित कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब तक बोर्ड की विशेष बैठक की तिथि भी निर्धारित नहीं किया है। जबकि अब तक नगर निगम के बोर्ड की बैठक में बजट पारित की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी। साथ ही पारित बजट का प्रस्ताव भी नगर निगम समस्तीपुर से नगर विकास व आवास विभाग को चला जाना था।

इस बीच, सूत्र से यह जानकारी मिली है, कि बजट पर सभी वार्ड पार्षदों की एक राय नहीं बन पा रही है। कई वार्ड पार्षद बजट पारित कराने के मूड में नहीं हैं। उनका अपने वार्ड के अब तक के विकास के मसले पर नगर निगम से आपत्ति व नाराजगी है। वे बजट पर बोर्ड की बैठक में अपना समर्थन देंगे या नहीं, यह संदेह नगर निगम प्रशासन को बेचैन कर रखा है।

इसको देखते हुए नगर निगम प्रसासन नाराज पार्षदों को मनाने में लगा हुआ है। जिसमें आज की तिथि तक सफलता नहीं मिली है। यही हालात इस महीने के अंत तक बने रहे तो दो संभावना बन सकते हैं पहला यह कि पार्षदों की आम राय ना बने तो बोर्ड की बैठक की तिथि टलती जाए व दूसरा यह कि बजट पर बोर्ड की बैठक हो जाय तो बजट पारित करने में पार्षदों का न्यूनतम समर्थन पर व्यवधान उत्पन हो जाय।

इस दौरान, मेयर अनिता राम ने बताया कि उनके पास बजट पर विशेष बैठक बुलाने की फाइल नहीं आयी है। जबकि बहुत पहले ही आ जाना चाहिए था। नगर आयुक्त को ही बैठक का प्रस्ताव भेजना है। बजट पर बोर्ड की बैठक बुलाना आवश्यक है। तभी बजट पारित करा कर नगर विकास विभाग को भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त अभी ट्रेनिंग में गए हुए हैं। उनके आने के बाद देखते हैं क्या होता है।

मेयर ने यह भी बताया कि उन्होंने पार्षदों की बैठक पिछले दिन कर उनके विचार लिए गए। इस बीच, नाम नहीं देने की शर्त पर कुछ पार्षदों ने बताया कि नगर निगम बने हुए तीन साल हो गए हैं। फिर भी उनके यहां कई तरह की समस्या अभी भी बरकरार है। जिनका निदान नगर निगम ने नहीं किया है। विकास के कई कार्य भी नहीं हुए हैं। स्ट्रीट लाइट, जजर्र सड़कों का निर्माण, नाले का निर्माण आदि कई बुनियादी सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में वे अगला बजट पर क्यों अपना समर्थन दें। आज बजट पारित कर दें कल से फिर वहीं खेला नगर निगम का चलता रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बंटने लगे सौगात-ए-मोदी किट, वक्फ बिल विरोध के बीच भाजपा की ईदी

बिहार में चुनावी साल में केंद्र सरकार के वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर मुस्लिम संगठन…

6 minutes ago

बिहार: CO साहब ने पहले खुद लिए पैसे, फिर रिश्तेदारों को भी दिलाया; राजस्व मंत्री ने किया निलंबित

राजस्व एवं भूमि सुधार ने दाखिल-खारिज के मामले में अनियमितता के आरोप में अररिया जिले…

1 hour ago

पटना म्यूजियम में ब्लास्ट से हड़कंप, जोरदार धमाके से दीवार में आई दरार, भागने लगे लोग

बिहार की राजधानी पटना स्थित पुराने म्यूजियम गुरुवार को जोरदार धमाका हुआ जिससे पूरा कैंपस…

2 hours ago

गाय, बकरी और दीवार ने बनाई ‘मैडम जी’ की ऑनलाइन हाजिरी, खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप

बिहार के बांका में ई-शिक्षा कोष पर शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी हो रही…

4 hours ago

बिहार भवन निर्माण के चीफ इंजीनियर पर ED का छापा, मंगाई गई नोट गिनने वाली मशीन, IAS संजीव हंस से कनेक्शन

बिहार में एक बड़े इंजीनियर के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी चल रही है।…

4 hours ago

बिहार: ASI ने खुद को मारी गो’ली; रात को बैरक में दोस्तों के साथ IPL देखा, सुबह गार्डन में खू’न से लथपथ मिली ला:श

गया पुलिस लाइन में तैनात ASI नीरज कुमार (40) ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को…

6 hours ago