समस्तीपुर : पुलिस लाइन में तैनात हवलदार सैयद समीम अहमद (52) का बुधवार की सुबह अचानक निधन हो गया, जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, वे बाथरूम से स्नान कर बाहर निकल रहे थे तभी उन्हें पैरालाइसिस अटैक आया और वह कांपने लगे। इसके बाद साथी जवानों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। मृतक हवलदार की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले सैयद समीम अहमद (58) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार उनके रिटायर्मेंट में सिर्फ 13-14 महीना ही बचा था। पुलिस लाइन में वह डे-हवलदार के रूप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी जहां लगायी जाती थी वह वहां जाते थे। सैयद समीम अहमद की असामयिक मृत्यु का कारण प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक ही बताया जा रहा है। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस लाइन में शोक का माहौल छा गया।
सहकर्मियों ने बताया कि वे बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिनका व्यवहार सभी के प्रति सहयोगात्मक था। इधर पुलिस के अधिकारियों के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं सदर अस्पताल में लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह, मेजर बिपुल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ…
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत…
काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार नगर निगम समस्तीपुर का आगामी वित्तीय वर्ष (2025-26 ) का…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- थाना क्षेत्र के महम्मदपुर…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- एक अप्रैल को…