Samastipur

गोलियों की तरतराहट से पूसा थाना क्षेत्र का बिशनपुर बथुआ गांव गरजा, दो ज’ख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- पूसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ गांव स्थित पंचायत भवन के सामने सोमवार की देर शाम एक युवक ने कई राउंड गोलियां चलाई जिससे पूरा गांव थर्रा उठा। गोलीबारी की इस घटना में सड़क से जा रहे एक पुरुष और एक महिला के हाथ व पैर में गोली लग गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पुसा ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां से पुरूष को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि चिकित्सक के अनुसार दोनों जख्मी खतरे से बाहर बताएं गए हैं।

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

घायलों की पहचान मनोज कुमार सिंह उर्फ अकलू सिंह (45 वर्ष) एवं सुरेंद्र पासवान की पत्नी चंद्रमा देवी (60 वर्ष) के रूप में की गई हैं। बताया गया है कि मनोज के पैर में तथा चंद्रमा देवी के हाथ में गोली लगी हैं। घटना के कारणों का खुलासा अभी तक नही हो सका हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम बथुआ गांव स्थित पंचायत भवन के समीप गांव के ही राजदेव साह का पुत्र सुमन सुबोध उर्फ चपती पहुँचकर अचानक गोली चलाने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि वह नशे की ह

इस घटना में सड़क से अपने घर को जा रहे एक महिला व एक पुरुष को गोली लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर घटना की पुष्टि करते हुए पूसा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान सुबोध उर्फ चपती के रूप में कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में संलिप्त रहा हैं। फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया हैं। पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घायलों का बयान लिया जा रहा हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश इस्तीफा दें, बेटे को गद्दी सौंपें…राष्ट्रगान के अपमान पर बिहार की सियासत में भूचाल

नीतीश कुमार के पटना कार्यक्रम के वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने सदन…

7 minutes ago

समस्तीपुर: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में कट गया बायां पैर; गंभीर स्तिथि देखते हुए DMCH रेफर

समस्तीपुर: समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। शहर के पीड़ स्थान…

2 hours ago

समस्तीपुर का सरायरंजन पश्चिमी पैक्स पूरे बिहार में सबसे अव्वल; मिलेंगे 15 लाख रुपये

समस्तीपुर :- सरायरंजन प्रखंड के सरायरंजन पश्चिमी पैक्स ने उत्कृष्ट उपलब्धियों हासिल कर पूरे बिहार…

2 hours ago

बॉयफ्रेंड के लिए पाकिस्तान से आई युवती को जमानत, नेपाल के रास्ते पहुंची थी बिहार

प्रेमी के लिए भारत आई पाकिस्तानी युवती को अब जमानत मिल गई है. करीब ढाई…

2 hours ago

निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क में ट्रैक्टर व ट्रक में टक्कर, एक घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मोहनपुर :- निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन सड़क में जलालपुर…

2 hours ago

खानपुर में असामाजिक तत्वों ने मकई की फसल काटकर खेत में गिराया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर…

2 hours ago