समस्तीपुर मंडल भंडार डिपो के रेल कर्मी संतोष कुमार निराला को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : मंडल भंडार डिपो में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक प्रशासन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भंडार डिपो के रेल कर्मी संतोष कुमार निराला को वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक प्रशासन गौरव सिंह के द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सहायक सामग्री प्रबंधक डिपो सहायक कारखाना प्रबंधक एवं सैकड़ों रेल कर्मचारी उपस्थित थे।