Samastipur

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 92 रेलकर्मी को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, समस्तीपुर मंडल को 12 क्षेत्रों में मिले शील्ड

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : वैशाली रेल प्रेक्षागृह हाजीपुर में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया। समारोह का उद्घाटन महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बीके सिंह सहित मुख्यालय एवं पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित थे।

समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए 2023-24 का महाप्रबंधक दक्षता शील्ड पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल को प्रदान किया गया। जबकि रनर्स अप कप धनबाद मंडल को मिला। पूर्व मध्य रेल में सफाई अभियान के लिए बड़े स्टेशनों की श्रेणी में राजेन्द्रनगर को, मध्यम श्रेणी के स्टेशनों में रक्सौल स्टेशन को व छोटे स्टेशनों की श्रेणी में वैशाली स्टेशन को स्वच्छता शील्ड प्रदान किया गया। जनशिकायत निवारण में श्रेष्ठ प्रदर्शन से संबंधित रेल मदद शील्ड समस्तीपुर मंडल को दिया गया। मीडिया से बेहतर समन्वय के लिए समस्तीपुर मंडल को जनसंपर्क शील्ड प्रदान किया गया।

भारतीय रेल में चालू वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह तक सर्वाधिक राजस्व प्राप्त करने वाले जोन का गौरव हासिल :

महाप्रबंधक ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि कुल प्रारंभिक आय के मामले में पूर्व मध्य रेल को भारतीय रेल में चालू वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह तक सर्वाधिक राजस्व प्राप्त करने वाले जोन का गौरव हासिल हुआ है। इस अवधि में 23 हजार 668 करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 4.79 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि में 149 मिलियन टन से अधिक माल लदान किया गया।

पिछले वर्ष के इसी अवधि से 2.61 प्रतिशत अधिक, अन्य कोचिंग से 247 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जो 2.3 प्रतिशत अधिक, स्क्रैप बिक्री से 258 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जो 22 प्रतिशत अधिक है। देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के लिए 508 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास किया गया। जिसमें से पूर्व मध्य रेल के 97 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य विभिन्न चरणों में है।

इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव से साथ दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा एवं सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद सहित अन्य थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ईद को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, सुबह नमाज के समय बड़ी वाहन विद्यापति और IB रोड नहीं जायेगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- ईद -उल-फितर के त्योहार को शांतिमय…

26 minutes ago

विभूतिपुर के दरोगा अनोज पांडेय को समस्तीपुर SP ने किया निलंबित, केस में मदद के नाम पर पैसे के लेने-देन का Audio हुआ था वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना में पदस्थापित स.अ.नि. अनोज…

47 minutes ago

राजस्थान से मजदूर का शव विभूतिपुर पहुंचते ही मचा कोह’राम, फैक्ट्री में मशीन के चपेट में आने से हुई थी मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबु] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

2 hours ago

मैट्रिक परीक्षा में विभूतिपुर के आरजू को 5वां और सिंघियाघाट के नंदकिशोर को राज्यभर में 9वां रैंक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- बिहार बोर्ड मैट्रिक की…

2 hours ago

पटना की पुरुष एवं महिला टीम फाइनल में पहुंची, समस्तीपुर की की टीम सेमीफाइनल में पराजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा स्थानीय…

2 hours ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा चंदौली में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला के चंदौली चौक चकहाजी…

2 hours ago