Samastipur

ग्रामीणों ने फोर लेन निर्माण कार्य को किया बाधित, हरपुर भिंडी में अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी पंचायत में आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को फोर लेन निर्माण कार्य को बाधित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण, फोरलेन निर्माण में हरपुर भिंडी में अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। इस कारण से करीब चार घंटे तक निर्माण कार्य बाधित रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि इस मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम से भी गुहार लगाई गई थी। उन्होंने में ग्रामीणों के साथ हुई वार्ता में अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया था।

बावजूद अंडरपास ओवर ब्रिज बनाने को लेकर कोई पहल अब तक नहीं किया जा सका है। इस कारण से आने वाले दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अपने घर से खेत व दलान जाने में लोगों को ढ़ाई से तीन किलोमीटर तक चक्कर लगाना पड़ेगा। इसी कारण से लोग अंडरपास या ओबरब्रिज की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए फोरलेन निर्माण कार्य को रोक दिया।

इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिलने के बाद सदर एसडीओ दिलीप कुमार, एएसपी संजय कुमार चौधरी, सीओ आलोक चंद्र रंजन, ताजपुर थाना अध्यक्ष शनी कुमार मौसम पुलिस बल के साथ निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की। बावजूद ग्रामीण अपने मांग पर अड़े रहे और कार्य को बाधित ही रखा।

बाद में अनुमंडल पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को फोन पर सारी बात की। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जनहित में यहां के लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी के आश्वासन के बाद फिर से काम शुरू किया गया। मौके पर फोरलेन के अधिकारियों सहित पूर्व मुखिया सुरेन्द्र राय अटल, मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार, रामप्रवेश राय, राम सुदीन राय एवं संतोष राय सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का श’व, कल शाम में ही शादी को लेकर चढ़ाया गया था तिलक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ पूर्वी…

7 minutes ago

विभूतिपुर की रोशनी बनी जिला टाॅपर, पिता गांव-गांव घूमकर आयुर्वेदिक मंजन बेचकर परिवार का करते हैं गुजारा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया…

57 minutes ago

पति के गर्लफ्रेंड के विरोध पड़ा महंगा: सुरभि राज म’र्डर का सस्पेंस खत्म; पति, देवर और महिला स्टाफ समेत पांच गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की अस्पताल के सेकंड…

1 hour ago

विभूतिपुर का अंकित इंटर की परीक्षा में साइंस संकाय से लाया 5वां स्थान, IIT एडवांस और UPSC की करना चाहता है तैयारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू ] :- प्रखंड क्षेत्र के…

1 hour ago

बिहार शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू नहीं होगी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कर दिया साफ

बिहार शिक्षक बहाली की तैयारी कर रहे राज्य के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।…

2 hours ago

शहर के आदर्शनगर में श्रीमद भागवत कथा का होगा आयोजन, प्रसिद्ध कथावाचक शिवदीप जी शास्त्री करेंगे कथावाचन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शहर…

4 hours ago