Samastipur

समस्तीपुर: दादा के श्राद्ध कर्म के लिए बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को स्कार्पियो ने माारी जोरदार टक्कर, गंभीर स्थिति में रेफर

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर : दादा के श्राद्ध कर्म के लिए बाजार से सामान लेकर घर लौटने के दौरान पोते को तेज रफ्तार स्कोर्पियों ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी जिससे पोता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना समस्तीपुर जिलेे के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की हैं जहां से होकर गुजरने वाली सिंघिया घाट- खोकसाहा मुख्य पथ पर मानाराय टोल बीएसएनएल टावर पान दुकान के समीप बुधवार की देर संध्या बाइक और स्कार्पियो में आमने-सामने जोड़दार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक की परखच्चे उड़ गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवक की पहचान जोगिया वार्ड संख्या-6 निवासी अमृत पासवान के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार उर्फ कृष्ण कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी युवक के दादा रामविलास पासवान का सामान्य स्थिति में मृत्यु हो गया था। उनके श्राद्ध कर्म के एक दिन पहले के कार्यक्रम के भोज के कुछ सामान कम पड़ गया था। जो मनीष लाने के लिए खोकसाहा चौक गया था। जहां से घर वापस होने के क्रम में घटनास्थल के समीप सिंघिया घाट कि ओर से आ रही स्कार्पियो ने आमने से जोड़दार आमने-सामने ठोकर मार दी। घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर मौके से भागने में सफल रहा। इस घटना में स्कार्पियो का नंबर प्लेट घटनास्थल पर टूटकर गिर गया। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नंबर प्लेट से उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में महागठबंधन दलों ने विरोध मार्च निकाल कर CM नीतीश का फूंका पुतला

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कथित ताैर पर राष्ट्रगान के अपमान के खिलाफ महागठबंधन…

9 seconds ago

निजी विद्यालयों में हर साल री-एडमिशन पर लगे रोक, NCERT की किताबों से हो पढ़ाई तो अभिभावकों को मिलेगी राहत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : मार्च खत्म होने वाला है। स्कूल…

7 minutes ago

पटोरी व्यवहार न्यायालय परिसर में 6.60 करोड़ रुपये की लागत आवासीय भवन का किया गया शिलान्यास

समस्तीपुर/पटोरी : व्यवहार न्यायालय पटोरी परिसर में 6.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले…

10 minutes ago

न्यायमूर्ति ने रोसड़ा कोर्ट का किया निरीक्षण, सभी कार्यालयों का बारीकी से लिया जायजा

समस्तीपुर : हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नवनीत कुमार पांडेय ने शनिवार को रोसड़ा कोर्ट का निरीक्षण…

22 minutes ago

रोसड़ा में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के क्रम में मौ’त, देर रात मृतक का शव घर पहुंचते ही मचा कोह’राम

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/रोसड़ा :- शहर के बड़ी दुर्गा स्थान मोहल्ला…

1 hour ago

समस्तीपुर नगर निगम का 2025-26 का बजट अब तक पारित नहीं, बोर्ड के विशेष बैठक की तिथि भी निर्धारित नहीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- चालू वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है,…

1 hour ago