Samastipur

गणित ओलंपियाड में विभूतिपुर के ईशान ने राज्य स्तर‌ पर लाया प्रथम स्थान

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बिहार दिवस -2025 के अवसर पर गांधी मैदान पटना में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना एवं द‌ इंडियन मैथमेटिक्स एण्ड साइंस एसोसिएशन द्वारा आयोजित‌ गणित ओलंपियाड कक्षा छह से आठ वर्ग में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कल्याणपुर के‌ कक्षा आठवीं के छात्र ईशान आनंद ने राज्य स्तर‌ पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वहीं प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता में खानपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरदियाबाद चक के कक्षा आठवीं के छात्र सौरभ कुमार ने राज्य स्तर पर प्रमंडलवार आयोजित प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का नाम रौशन करने वाले विजेता छात्रों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सभी प्रतिभागी छात्र-छात्रा बिहार शिक्षा परियोजना के मिडिया संभाग प्रभारी हरिश चन्द्र राम के समन्वयक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगसारा सरायरंजन के विद्यालय अध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद एवं उच्च विद्यालय, मोहिउद्दीन नगर की विद्यालय अध्यापिका प्रीति नन्दा के मार्गदर्शन में बिहार दिवस -2025 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार चुनाव से पहले अमित शाह भरेंगे हुंकार, गोपालगंज में रैली;डेढ़ लाख लोगों के आने का अनुमान

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रविवार को शहर से सटे चैनपट्टी स्थित न्यू पुलिस…

59 minutes ago

राहुल ह’त्याकांड मामले में जांच के लिए वारिसनगर के रहुआ पहुंचे एसपी अशोक मिश्रा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/वारिसनगर :- एसपी अशोक मिश्रा ने शनिवार की…

2 hours ago

आपराधिक न्यायालय की शाहपुर पटोरी में हुई स्थापना, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर लोगों में प्रसन्नता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/पटोरी : शाहपुर पटोरी व्यवहार न्यायालय परिसर में…

2 hours ago

डढ़िया बेलार गांव में एक दर्जन से अधिक CCTV कैमरे लगाए गये, सुरक्षा के मद्देनजर दूसरे दिन भी दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार…

3 hours ago

समस्तीपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों के विरोध के कारण नहीं पास हुआ बजट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- शहर के जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार…

3 hours ago

मैथिली मृणाली पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष, सोनाली राज महासचिव; पहली बार चुनाव में महिलाओं का जलवा

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के इतिहास में पहली बार महिला उम्मीदवारों का कब्जा हो…

3 hours ago