Samastipur

समस्तीपुर का सरायरंजन पश्चिमी पैक्स पूरे बिहार में सबसे अव्वल; मिलेंगे 15 लाख रुपये

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

समस्तीपुर :- सरायरंजन प्रखंड के सरायरंजन पश्चिमी पैक्स ने उत्कृष्ट उपलब्धियों हासिल कर पूरे बिहार में समस्तीपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस पैक्स को बिहार सरकार ने राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चुना है।

मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना में इस पैक्स का राज्यस्तर पर सर्वोच्च उपलब्धियों के कारण चयन सरकार के स्तर से किया गया है। इसे प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये सरकार देगी। राज्य में दूसरे स्थान पर बेगूसराय जिला का मटिहानी प्रखंड का सोनापुर पैक्स का चयन किया गया है। तीसरे स्थान पर पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड का मियांपुर पैक्स है।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1

डीसीओ अरुण कुमार ने बताया कि मुख्य मंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत सरायरंजन पश्चिमी पैक्स का चयन किया गया है। राज्यस्तरीय कमेटी की अनुशंसा के आधार पर मुख्य मंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना में राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए इस पैक्स को चुना गया है। इससे संबधित आदेश पटना से जिला को जारी कर दिया गया है। निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार इनायत खान ने जिला को इस आशय का आदेश जारी किया है।

डीसीओ ने बताया कि पैक्सों को आदर्श पैक्स के रूप में विकसित करने के लिए सरकार द्वारा पैक्सों के लिए स्वक्ष प्रतियोगिता करायी गई थी। बैंकिंग व्यवसाय, खाद बीज व्यवसाय, सरकारी स्तर से किसानों से धान व गेहूं खरीद कार्य, सीएससी संचालन, प्रबंधक नियुक्ति, नवाचार, जन वितरण प्रणाली कार्य, पैक्स में धान मिल संचालन, पैक्स में अपना गोदाम संचालन, मुख्य मंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के क्रियान्वयन में सरायरंजन पश्चिमी पैक्स ने शानदार व उत्कृष्ट भूमिका निभाई है।

साखमोहन पैक्स का जिलास्तर पर हुआ चयन :

मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना में विभूतिपर प्रखंड के साखमोहन पैक्स को जिलास्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। डीसीओ अरुण कुमार ने बताया कि इस पैक्स को पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपए सरकार द्वारा दिए जाएंगे। इस पैक्स ने जिलेभर के पैक्सों में सबसे शानदार उपलब्धि हासिल की है।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार की आज होने वाली इफ्तार पार्टी का मुस्लिम संगठनों ने किया बायकॉट

चुनावी साल में नीतीश कुमार को अल्पसंख्यक जमात ने बड़ा झटका दिया है. मुस्लिम धार्मिक…

14 minutes ago

प्रशांत किशोर के जनसभा में उचक्कों ने दो महिलाओं के आभूषण उड़ाए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के प्रखंड अंतर्गत सिंघियाघाट…

30 minutes ago

अगलगी की घटनाओं को लेकर अलर्ट, समस्तीपुर आपदा प्रबंधन द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : गर्मी के साथ ही अगलगी की…

1 hour ago

CBI ने सुशांत सिंह राजपूत केस में फाइल की क्लोजर रिपोर्ट, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने अब…

3 hours ago

समस्तीपुर में प्रेस वार्ता के दौरान BJP की ‘बी-टीम’ कहे जाने पर भड़के प्रशांत किशोर, कहा- “यही सवाल तेजस्वी से करें”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- शहर के एक निजी विवाह भवन…

10 hours ago

समस्तीपुर में निर्माणाधीन मकान के छत से गिरकर से राजमिस्त्री की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा वार्ड…

11 hours ago