समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर महेशपुर निवासी ब्रह्मदेव झा के खाते से 45 हजार रुपये के गबन मामले में साइबर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी राशि बरामद कर पीड़ित को लौटा दी है।
इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित ब्रह्मदेव झा ने 20 सितंबर 2024 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में बैंक ट्रांजेक्शन की निगरानी करते हुए गबन की गई राशि को ट्रेस किया गया और बैंकिंग प्रक्रियाओं के तहत उसे फ्रीज कर बरामद कर लिया गया।
डीएसपी ने बताया कि समस्तीपुर साइबर थाना साइबर अपराध से पीड़ित लोगों की मदद के लिए पूरी तरह सक्रिय है और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सके।
देश-प्रदेश में राजनेताओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होती है और इसको लेकर पुलिस महकमे…
समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर पंचायत के अकहा विशनपुर गांव…
राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े मुंगेर/समस्तीपुर :- मुंगेर पुलिस ने गुरुवार की रात…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ नगर निगम…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े रोहतास जिले के विक्रमगंज की स्थानीय पुलिस ने…