समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर महेशपुर निवासी ब्रह्मदेव झा के खाते से 45 हजार रुपये के गबन मामले में साइबर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी राशि बरामद कर पीड़ित को लौटा दी है।
इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित ब्रह्मदेव झा ने 20 सितंबर 2024 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में बैंक ट्रांजेक्शन की निगरानी करते हुए गबन की गई राशि को ट्रेस किया गया और बैंकिंग प्रक्रियाओं के तहत उसे फ्रीज कर बरामद कर लिया गया।
डीएसपी ने बताया कि समस्तीपुर साइबर थाना साइबर अपराध से पीड़ित लोगों की मदद के लिए पूरी तरह सक्रिय है और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सके।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर /विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाने की…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर के चर्चित समाजसेवी…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर…