समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

लू’ट और ह’त्या के प्रयास समेत अन्य मामलों में समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में की 25 गिरफ्तारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर: समस्तीपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर कुल 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह जानकारी पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। जिसके अनुसार, लूट के मामलों में 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पॉक्सो अधिनियम के तहत एक गिरफ्तारी हुई। हत्या के प्रयास के दो मामलों में भी गिरफ्तारी दर्ज की गई है।

इसके अलावा शराब से संबंधित मामलों में एक अभियुक्त को पकड़ा गया है और 270.24 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। वहीं वारंट के आधार पर 10 अभियुक्तों को पकड़ा गया। इसके अलावे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 वाहनों से कुल 19 हजार रुपये की शमन राशि वसूली गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150