उत्तर बिहार में छाए रहेंगे हल्के बादल, 9 अप्रैल के आसपास कहीं-कहीं तेज हवा के साथ गिर सकती है बिजली
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/पूसा :- उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान 09 अप्रैल के आसपास मैदानी भाग के जिलो में बिजली गिरना और तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
जिसके अनुसार औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से अगले एक दिन तक पछुआ हवा और उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री एवं न्यूनतम 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है।