Samastipur

चैती छठ और रामनवमी के मद्देनजर पुलिस द्वारा विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

समस्तीपुर : चैती छठ पर्व और रामनवमी के मद्देनजर एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को मुफ्फसिल थाना सहित जिले के सभी थानों पर विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। विशेष मॉक ड्रिल में कैट, क्यूआरटी और बाजरा टीम के जवान शामिल हुए। जवानों ने आत्म-सुरक्षा, दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपायों का गहन अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल में आपात स्थिति से निपटने, भीड़ नियंत्रण और सामूहिक सुरक्षा के आधुनिक तरीके सिखाए गए। इस अभ्यास में जवानों को मॉडर्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें एंटी राइट गन, टियर गैस, वाटर कैनन और अन्य दंगा निरोधी उपकरणों के प्रयोग का अभ्यास कराया गया।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1

बताया गया कि पर्व और त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा रोसड़ा थाना क्षेत्र में आगामी रामनवमी जुलूस को शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन कराने को लेकर जुलूस मार्ग का सत्यापन किया गया और सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर से भागकर प्रेमी युगल ने वैशाली के शिव मंदिर में किया विवाह, दो साल से था अफेयर

समस्तीपुर के अकबरपुर मथुरापुर गांव से एक प्रेमी जोड़ा वैशाली पहुंचकर शादी के बंधन में…

14 minutes ago

समस्तीपुर: नाव पलटने से डूबे 7 किशोर, 5 तैरकर बाहर निकले, 2 की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/कल्याणपुर : खरसंड पूर्वी पंचायत के वार्ड 9…

2 hours ago

16 मई को समस्तीपुर में जॉब कैंप का किया जा रहा है आयोजन, जानें प्रकिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- जिला नियोजनालय समस्तीपुर की ओर से…

2 hours ago

रोसड़ा टावर चौक पर टैंकर ने बाइक सवार 23 वर्षीय युवक को रौंदा, हुई मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/रोसड़ा :- शहर के अतिव्यस्तम चौराहा टावर चौक…

3 hours ago

बिहार में दारोगा ने रिश्वत में मांगी वाशिंग मशीन, लेने पहुंचा तो निगरानी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

बिहार के सिवान में एक दारोगा को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. सिवान…

3 hours ago

फिजिकल एकेडमी में लड़कियों को कर रहा था गलत इशारे, विरोध करने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

3 hours ago