समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

नॉर्थ बिहार बिजली प्रमंडल दलसिंहसराय राजस्व में बेहतरीन प्रदर्शन वाले ग्रामीण राजस्व संग्रहक और कर्मी पुरस्कृत

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दलसिंहसराय ने वित्तीय वर्ष 2025 में मार्च माह में मुख्यालय द्वारा निर्धारित राजस्व संग्रह में बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर सम्मान समारोह आयोजित की गई। सहायक विद्युत अभियंता दलसिंहसराय अजित कुमार की अध्यक्षता और सहायक विद्युत अभियंता मोहिउद्दीननगर के मनमोहन पांडेय की संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विद्युत अधीक्षण अभियंता आपूर्ति अंचल समस्तीपुर ने दलसिंहसराय प्रमंडल के राजस्व संग्रह में निर्धारित लक्ष्य मार्च माह में 20. 50 करोड़ रुपए में 110 प्रतिशत 22. 55 करोड प्राप्त करने के लिए प्रमंडल के सभी राजस्व संग्रह फ्रेंचाइजी सहित कार्यालय कर्मी को पुरस्कृत किया गया।

समारोह को समारोह को संबोधित करते हुए विद्युत अधीक्षण अभियंता आपूर्ति अंचल समस्तीपुर विवेकानंद ने कहा कि प्रमंडल के जुड़े सभी फ्रेंचाइजी और कर्मियों के अथक मेहनत और प्रयास का नतीजा है कि आज दलसिंहसराय इस मुकाम को हासिल किया है। इन्हीं लोगों के बदौलत आज दलसिंहसराय प्रमंडल राजस्व प्राप्ति में दलसिंहसराय ने मुकाम हासिल किया है।

IMG 20250420 WA0005

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने मानव बल की कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव बल लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है। जिससे लोगों के घरों में उजियारा रहती है। हम उपभोक्ताओं से भी अपील करते है कि समय पर अपना बिजली बिल का भुगतान करें। बकाया राशि रहने पर 1.5 प्रतिशत ब्याज से बचने के लिए समय पर बिजली बिल का भुगतान करें। इससे पूर्व आगत अतिथि का स्वागत दलसिंहसराय अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता निलेश कुमार ने पुष्प गुच्छ और साल से सम्मानित किए।

IMG 20240904 WA0139

सम्मानित होने वाले में पगड़ा प्रशाखा के अमित कुमार, दलसिंहसराय प्रशाखा के राजकुमार यादव, तनिकी से मुकेश कुमार सिंह, सीताराम कुमार यादव, कार्यपालक सहायक मो शाकिर हुसैन, अंजनी कुमार, अमृतांशु रंजन, कनीय विद्युत अभियंता राजस्व खुशबू कुमारी, कनीय अभियंता सचिन कुमार, कनीय विद्युत अभियंता विद्यापति नगर के गंगासागर, इंदुबाला, संजीव कुमार, लेखा पदाधिकारी मनीष कुमार, मो. रिजवान, आशुतोष कुमार, नवीन कुमार, राजनन्दन पासवान, संतोष कुमार, धीरज कुमार सहित मानव बलों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150