समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दलसिंहसराय ने वित्तीय वर्ष 2025 में मार्च माह में मुख्यालय द्वारा निर्धारित राजस्व संग्रह में बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर सम्मान समारोह आयोजित की गई। सहायक विद्युत अभियंता दलसिंहसराय अजित कुमार की अध्यक्षता और सहायक विद्युत अभियंता मोहिउद्दीननगर के मनमोहन पांडेय की संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विद्युत अधीक्षण अभियंता आपूर्ति अंचल समस्तीपुर ने दलसिंहसराय प्रमंडल के राजस्व संग्रह में निर्धारित लक्ष्य मार्च माह में 20. 50 करोड़ रुपए में 110 प्रतिशत 22. 55 करोड प्राप्त करने के लिए प्रमंडल के सभी राजस्व संग्रह फ्रेंचाइजी सहित कार्यालय कर्मी को पुरस्कृत किया गया।
समारोह को समारोह को संबोधित करते हुए विद्युत अधीक्षण अभियंता आपूर्ति अंचल समस्तीपुर विवेकानंद ने कहा कि प्रमंडल के जुड़े सभी फ्रेंचाइजी और कर्मियों के अथक मेहनत और प्रयास का नतीजा है कि आज दलसिंहसराय इस मुकाम को हासिल किया है। इन्हीं लोगों के बदौलत आज दलसिंहसराय प्रमंडल राजस्व प्राप्ति में दलसिंहसराय ने मुकाम हासिल किया है।
उन्होंने मानव बल की कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव बल लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है। जिससे लोगों के घरों में उजियारा रहती है। हम उपभोक्ताओं से भी अपील करते है कि समय पर अपना बिजली बिल का भुगतान करें। बकाया राशि रहने पर 1.5 प्रतिशत ब्याज से बचने के लिए समय पर बिजली बिल का भुगतान करें। इससे पूर्व आगत अतिथि का स्वागत दलसिंहसराय अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता निलेश कुमार ने पुष्प गुच्छ और साल से सम्मानित किए।
सम्मानित होने वाले में पगड़ा प्रशाखा के अमित कुमार, दलसिंहसराय प्रशाखा के राजकुमार यादव, तनिकी से मुकेश कुमार सिंह, सीताराम कुमार यादव, कार्यपालक सहायक मो शाकिर हुसैन, अंजनी कुमार, अमृतांशु रंजन, कनीय विद्युत अभियंता राजस्व खुशबू कुमारी, कनीय अभियंता सचिन कुमार, कनीय विद्युत अभियंता विद्यापति नगर के गंगासागर, इंदुबाला, संजीव कुमार, लेखा पदाधिकारी मनीष कुमार, मो. रिजवान, आशुतोष कुमार, नवीन कुमार, राजनन्दन पासवान, संतोष कुमार, धीरज कुमार सहित मानव बलों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : शेयर मार्केट के नाम पर साइबर…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/दरभंगा : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 30 मई को पटना हवाईअड्डे पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख में गुरुवार की देर शाम गश्ती कर रहे…