समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में पत्थरघाट और हरदासपुर के बीच गंगा नदी पर पीपा पुल का टेंडर जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- राज्य सरकार द्वारा मोहनपुर के पत्थरघाट और हरदासपुर गांव के बीच स्वीकृत पीपा पुल के निर्माण की दिशा में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने कार्य करना शुरु कर दिया है। पुल निर्माण निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। पांच वर्ष की अवधि तक उक्त पीपा पुल का अधिष्ठापन, रख-रखाव, बरसात के पूर्व खोल देने और फिर रिसेटिंग करने के लि 3409.72 लाख की राशि खर्च की जायेगी।

इस खबर से क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल है। आम जन इस क्षेत्र के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। रसलपुर निवासी और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने इसके लिए केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रति क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150