समस्तीपुर: तीन महीने बाद लापता विवाहिता बरामद, ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर चालक ने भगाया था
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/हलई :- हलई थाने की पुलिस ने तीन महीने बाद लापता विवाहिता को सरायरंजन से बरामद कर लिया है। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के अनुसार हलई थाना के जोड़पूरा गांव के एक ईंट भट्ठे से एक झाड़खंड की विवाहिता को अपने बच्चे के साथ एक ट्रैक्टर चालक ने भगा लिया था। विवाहिता के पति द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर विवाहिता को बच्चा सहित बरामद कर लिया गया। जबकि ट्रैक्टर चालक फरार बताया गया है। हलई पुलिस द्वारा सरायरंजन से बरामद कर न्यायालय में बयान के लिए प्रस्तुत किया गया।