Samastipur

जितवारपुर में संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, मायके वालों ने लगाया ह’त्या का आरोप

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हैया चौक वार्ड संख्या-16 में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध हालत में ससुराल में ही फंदे से लटकता शव मिला। मृतका की पहचान अमित महतो की पत्नी बबिता कुमारी (27) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व मामले की जांच में जुट गई है।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1

वहीं, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के मौसेरे भाई का कहना है कि बबिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने ससुराल वालों पर प्रताड़ना, मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि अभी किसी तरह का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या या आत्महत्या के सवाल पर उन्होंने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के मोहनपुर में बाजार जा रही किशोरी से दु’ष्कर्म कर बनाया वीडियो, एक गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र…

2 hours ago

3 तीन महीने पहले काॅलेज के लिये निकली गायब किशोरी थाने पहुंची

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र…

2 hours ago

समस्तीपुर में विभाग ने 17 सामान्य व विशेषज्ञ डॉक्टर तथा 3 अन्य डॉक्टरों का किया पदस्थापन, योगदान का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने दो अलग-अलग अधिसूचना…

3 hours ago

समस्तीपुर: प्रधानाध्यापक पद के लिए अभ्यर्थियों से फिर मांगे गए जिलों के विकल्प

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : बिहार लोक सेवा आयोग की अनुशंसा…

3 hours ago

समस्तीपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाया जांच एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को…

3 hours ago

दो कमरों में संचालित यातायात थाने में मूलभूत सुविधा तक की कमी, शंभूपट्टी में बनाया जा सकता है यातायात व साइबर थाना का नया भवन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : वर्षों पहले नगर थाना परिसर के…

4 hours ago