समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में 60 कुर्की का किया निष्पादन, 18 अभियुक्तों की हो चुकी है मौ’त, 11 के पास नहीं थी कोई संपत्ति

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से रविवार को समस्तीपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों 24 घंटे विशेष अभियान चलाकर एक साथ कुर्की किया गया। जिसमें 60 कुर्की का निष्पादन किया गया। इस मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इन अपराधियों के घरों पर जाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी। इसमें हत्या, हर्ष फायरिंग, शराब माफिया, भू-माफिया, आर्म्स एक्ट और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ था, जो अभी तक पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं कर पाए थे।

एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान को वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश और न्यायालय के निर्देश के आधार पर लागू किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य उन अपराधियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करना था, जिन्होंने अभी तक आत्मसमर्पण नहीं किया था और जिनके खिलाफ अदालत से कुर्की के आदेश प्राप्त हुए थे। अभियान में कुल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

IMG 20250420 WA0005

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसके अलावा, 17 अभियुक्तों ने जमानत और रिकॉल जमा किए थे। अभियान के दौरान 11 ऐसे भी अभियुक्त मिले, जिनके पास कोई संपत्ति नहीं थी, और 18 अभियुक्त मृत पाए गए। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर दबाव बनाना है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की माने तो यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा।

IMG 20240904 WA0139

IMG 20250404 WA0105 1

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150