समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: विवाह के चौथे दिन फरार हुई दुल्हन को पुलिस ने एक साल बाद किया बरामद

समस्तीपुर/मोरवा :- मोरवा प्रखंड के चकलालशाही से अपहृता को हलई पुलिस द्वारा समस्तीपुर से बरामद कर न्यायालय में बयान के लिए प्रस्तुत किया गया। विदित हो कि सरायरंजन की एक लड़की का विवाह वर्ष 2024 में चकलालशाही में हुआ था। विवाह के 4 दिन के बाद ही वह भाग गई थी। इस घटना के विरुद्ध अभिभावक के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तबसे हलई पुलिस के द्वारा युद्ध स्तर पर उसकी खोज की जा रही थी। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर से बरामद करने के बाद उसे न्यायालय में बयान के लिए प्रस्तुत किया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150