BREAKING : उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह के बेटे की हार्ट अटैक से मौत, मिडिल स्कूल में थे हेडमास्टर
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह के बेटे संदीप कुमार (48 वर्ष) की तबीयत शुक्रवार की रात उनके घर उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर में अचानक बिगड़ गयी। इसके बाद परिजनों उन्हें उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक विधायक के पुत्र संदीप कुमार देसुआ मिडिल स्कूल में हेडमास्टर थे। चिकित्सकों के अनुसार हर्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि पहले से इनके हर्ट की सर्जरी हो चुकी थी और वह बिलकुल स्वस्थ्य चल रहे थे। शुक्रवार की रात खाना खाने के दौरान सीने में दर्द के बाद तबीयत बिगड़ गयी थी। इसके बाद देर रात मौत हो गयी।
खबर अपडेट की जा रही है