विभूतिपुर में मौर्यवंश के संस्थापक और प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का मनाया गया जयंती समारोह
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड कृषि कार्यालय भवन विभूतिपुर के सभागार में मौर्यवंश के संस्थापक और प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का जयंती समारोह मनाया गया। अध्यक्षता शिक्षक नेता और साहित्यकार राजा राम महतो ने किया जबकि संचालन किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह ने किया। समारोह में वक्ताओं ने अखंड भारत के निर्माता चंद्रगुप्त मौर्य को इतिहास का सशक्त नायक बताते हुए कहा कि जिस भारतीय उपमहाद्वीप की चर्चा आज होती है उसके अधिकांश देशों तक उनका साम्राज्य फैला हुआ था।
आज के दौर में उनके संकल्प और साहस से नई पीढ़ी ऊर्जान्वित होती रहेगी। शिक्षा से भावी पीढ़ी को लैस करके ही समृद्ध और अखंड भारत की कल्पना कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार राम कुमार महतो ने किया। समारोह को अन्य लोगों के अलावे सेवानिवृत शिक्षक रामचंद्र महतो, पत्रकार विनय भूषण, विष्णुदेव भारती, संजीव कुमार,यराजा राम महतो उर्फ राजा दिवाकर, ललितेश्वर प्रसाद, पप्पू कुमार राम, अर्जुन कुमार महतो, राजेश,राज कुमार महतो, महावीर प्रसाद सिंह, मान सिंह मधुकर, वचनदेव शर्मा,यराम बालक सिंह, अजय कुमार, आनंद कुमार समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।