हथियार के बल पर लड़की का अपहरण, पिता ने दर्ज करायी नामजद प्राथमिकी
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हथियार के बल पर लड़की के अपहरण की प्राथमिक दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने पाँच लोगों को आरोपित करते हुए कहा कि मेरी बेटी को हथियार के बल पर जबरन अपहरण कर लिया है, और कहीं गायब कर दिया गया है।
काफी खोजबीन किये जाने के दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा पता चला कि सभी नामित आरोपितों ने ही पुत्री को गायब किया है। अपहृत लड़की के पिता ने बताया कि पूर्व से भी उक्त सभी नामित आरोपित से मनमुटाव था, वहीं उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में अपने बेटी के हत्या की भी आशंका जतायी हैं। इस बाबत पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।