विद्यापतिनगर के अतुल राज ने JEE Main- 2025 में 99.66 NTA स्कोर के साथ देशभर में पाया 602वां स्थान
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : JEE Main 2025 के परिणाम घोषित हो चुके हैं और समस्तीपुर के छात्रों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यापतिनगर के बमौरा निवासी शिक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह व शिक्षिका रेणु कुमारी के पुत्र अतुल राज ने 99.66 का शानदार NTA स्कोर हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 602 प्राप्त किया है।
अतुल ने गणित में 99.93, भौतिकी में 99.96 और रसायन विज्ञान में 99.84 का स्कोर किया है। यह स्कोर JEE Advanced में शामिल होने के लिए तय किए गए कट-ऑफ से कहीं ऊपर है। सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए इस बार कट-ऑफ 93.2 रहा, जबकि अतुल का स्कोर उससे काफी अधिक है।
कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास बना सफलता की कुंजी :
अतुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। अतुल बताया की उसने लगातार अभ्यास किया और कॉन्सेप्ट पर फोकस रखा। परिवार और गाइडेंस ने उसका मेरा हौसला बढ़ाया। उनके पिता अभिमन्यु कुमार सिंह और माता रेनू कुमारी ने कहा कि अतुल शुरू से ही पढ़ाई में गंभीर था और उसने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है।