Patori

समस्तीपुर: परेशान होकर पटोरी BPRO ने दे दिया इस्तीफा, तेजस्वी बोले- इससे बड़ी प्रशासनिक अराजकता और क्या होगा

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार की गवर्नेंस को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO)का इस्तीफा शेयर करते हुए नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने सरकारी पदाधिकारी द्वारा इस्तीफा दिए जाने को लेकर भी सवाल उठाया। सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने एक इस्तीफा पत्र भी शेयर किया, जो कि समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी प्रखंड के पंचायत राज पदाधिकारी का है।

तेजस्वी ने इस्तीफे की कॉपी को शेयर करते हुए लिखा कि बिहार में समाप्त गवर्नेंस, प्रशासनिक अराजकता और वित्तीय कुप्रबंधन का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा? प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी समेत अन्य सेवाओं के अधिकारी किन विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे है। किन कारणों से इस्तीफ़ा दे रहे है यह उसका छोटा सा नमूना है। जब प्रदेश के मुखिया सदैव सुषुप्त अवस्था में रहे तो ऐसा होना लाजिमी है। जब मुख्यमंत्री टायर्ड और उनके मातहत अधिकारी रिटायर्ड हो तो ऐसी बदतर स्थिति होना स्वाभाविक है।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

वहीं इस्तीफा देने वाले प्रखंड पंचायत राज पदााधिकारी ने लिखा है कि मैं बिना संसाधन के विभागीय कार्य करने में असमर्थ हूं। स्वेच्छा से निम्न कारणवश त्याग पत्र दे रहा हूं। विगत कई महीनों से वेतन भुगतान समय पर न होना, गाड़ी भाड़े का नौ माह से लंबित भुगतान नियम विरुद्ध आदेश देकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दबाव और अत्यधिक कार्य बोझ देकर विभागीय कार्यों के ससमय संपादित न होने देना, कर्मियों के अभाव जिसमें मेरे पास मात्र एक कर्मी प्रखंड कार्यपालक सहायक है। जिसकी मेरे बिना सहमति के प्रतिनियुक्त, कार्यालय व्यय न मिलना परिवादियों द्वारा उच्चाधिकारी से मिलकर दबाव दिलवाना, जन प्रतिनिधियों द्वारा कमजोर होने के कारण असहयोग पंचायत सचिव एवं कर्मियों द्वारा आदेश की बार-बार अवहेलना शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में मार्च में ही झुलसाएगी मई जैसी गर्मी; IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

बिहार में मार्च से ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ सकती है। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम…

23 मिनट ago

होली मिशन स्कूल का छात्र अंबर प्रकाश सीवी रमण टैलेंट सर्च प्रतियोगिता-2025 में हुआ पुरस्कृत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार अभी और 15 साल काम करने वाले हैं, BJP के सम्राट चौधरी ने कर दिया साफ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश…

8 घंटे ago

लॉ एंड ऑर्डर पर CM नीतीश की हाई लेवल मीटिंग; गश्ती और क्राइम कंट्रोल पर जोर, अधिकारियों को दिए टास्क

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अपराध…

8 घंटे ago

मुसरीघरारी थाने के पास दूध टैंकर ने किसान को मारी ठोकर, मौत; पशु चारा लेकर जा रहे थे घर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मुसरीघरारी :- समस्तीपुर में शनिवार की शाम दूध…

8 घंटे ago

रोसड़ा में विवाहिता ने फंदे से लटककर जीवन-लीला की समाप्त, पति से विवाद के बाद उठाया खौ’फनाक कदम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/रोसड़ा :- इस वक्त की बड़ी खबर रोसड़ा…

9 घंटे ago