समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

Sports

Women’s Premier League 2024 शेड्यूल, टाइमिंग, स्क्वॉड से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक, एक क्लिक में जानिए सबकुछ

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 का धूम-धड़ाका शुक्रवार (23 फरवरी) से शुरू होने जा रहा है। यह डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन है, जिसमें दो शहरों (बेंगलुरु और दिल्ली) में कुल 22 मैच खेले जाने हैं। शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम और बचे हुए मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। बता दें कि आगामी सीजन का फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में होगा।

टाइमिंग

टूर्नामेंट में पांच टीमें- मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। दूसरे सीजन में कोई डबल हैडर नहीं है। सभी मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग

आप डब्लूपीएल 2024 के सभी मैचों का लुत्फ जियो सिनेमा पर उठा सकता है। जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग बिलकुल फ्री है। वहीं, आप टीवी पर इन मैचों को स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देख सकते हैं।

IMG 20240212 WA0019

IMG 20230604 105636 460

स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, कीर्तन बालाकृष्णन, सायका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनम इस्माइल, फातिमा जाफर, अमनदीप कौर, एस सजना।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), ऐलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मारिज़ैन कप्प, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, अपर्णा मंडल, अश्वनी कुमारी, तान्या भाटिया, स्नेहा दीप्ति, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड।

IMG 20230728 WA0094 01

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, नादिन डी क्लर्क, इंद्राणी रॉय, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, एकता बिष्ट, शुभा सतीश, केट क्रॉस, सबभिनेनी मेघना, सिमरन बहादुर।

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, तृषा पूजिता, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, तरन्नुम पठान, ली ताहुहु, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप, वेदा कृष्णमूर्ति।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, चामरी अट्टापट्टू, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, पूनम खेमनार, गौहर सुल्ताना, डेनियल व्याट, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकोर।

डब्ल्यूपीएल 2024 का फुल शेड्यूल

23 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु

24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स – बेंगलुरु

25 फरवरी – गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस – बेंगलुरु

26 फरवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु

27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाएंट्स – बेंगलुरु

28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स – बेंगलुरु

29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु

IMG 20230701 WA0080

1 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जाएंट्स – बेंगलुरु

2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस – बेंगलुरु

3 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु

4 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – बेंगलुरु

5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – नई दिल्ली

6 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – नई दिल्ली

7 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस – नई दिल्ली

8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स – नई दिल्ली

9 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स – नई दिल्ली

10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – नई दिल्ली

IMG 20231110 WA0063 01

11 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स – नई दिल्ली

12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – नई दिल्ली

13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स – नई दिल्ली

15 मार्च – एलिमिनेटर – नई दिल्ली

17 मार्च – फाइनल – नई दिल्ली

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150