समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

TechNEWS

TATA-BSNL की डील से Jio-Airtel का कटेगा पत्ता! कोने-कोने तक पहुंचेगा फास्ट इंटरनेट

जब से जियो और एयरटेल के रिचार्ज महंगे हुए हैं, इंटरनेट जगत में बीएसएनएल की दोबारा से बाते होने लगी है। सोशल मीडिया एक्स पर लोग बीएसएनएल में पोर्ट करने की वकालत कर रहे हैं। इसे लेकर खूब ट्रेंड्स चलाए जा रहे हैं। इसी के बीच TATA और BSNL के डील की खबर आती है, कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विस यानी टीसीएस भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL के बीच 15000 करोड़ रुपये की डील हुई है, जिससे भारत में 4G नेटवर्क को चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही 5G नेटवर्क को लेकर जमीन तैयार करने का काम किया जाएगा।

1000 गांवों तक पहुंचा फास्ट इंटरनेट

TCS और BSNL मिलकर भारत के करीब 1000 गांव तक 4G इंटरनेट सर्विस को रोलआउट किया जाएगा। इससे आने वाले दिनों में भारत में फास्ट स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलेगी। मौजूदा वक्त में 4G इंटरनेट सर्विस में जियो और एयरटेल का दबदबा है। हालांकि अगर BSNL मजबूत होता है, तो जियो और एयरटेल की टेंशन बढ़ सकती है।

IMG 20231027 WA0021

TATA बना रहा डेटा सेंटर

TCS की तरफ से भारत में डेटा सेंटर को बनाया जा रहा है। टाटा भारत के करीब चार रीजन में डेटा सेंटर बना रहा है। यह डेटा सेंटर भारत के 4G इंफ्रॉस्ट्राक्चर को बनाने में मदद करेगा। BSNL की ओर से देशभर में 9000 से ज्यादा 4G नेटवर्क को लगाया गया है, जिसे एक लाख करने का लक्ष्य है।

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

बीएसएनल के सपोर्ट में चला ट्रेंड

सोशल मीडिया पर लोग इंटरनेट के पक्ष में माहौल तैयार कर रहे हैं। साथ ही बीएसएनएल में पोर्ट करन की बात कह रहे हैं. हालांकि हकीमत में कहानी कुछ और हो सकती है।

IMG 20230728 WA0094 01

सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा ट्रेंड

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने All EYES ON BSNL के पोस्टर के साथ ट्रेंड चला रहे हैं। साथ ही बायकाट जियो का ट्रेंड चलाया जा रहा है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20230818 WA0018 02