समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

Uncategorized

नाना-नानी संग प्रयागराज जा रही थी 15 वर्षीय नतनी सुरुचि, तीनों का आखिरी सफर बना महाकुंभ, परिजनों में मचा कोहराम

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में बिहार के समस्तीपुर जिले के दंपती समेत तीन की मौत हुई है। मरने वाले सभी लोग ताजपुर प्रखंड के कोठियां गांव के रहने वाले है। अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। मरने वालों में विजय साह (45 वर्ष), उसकी पत्नी कृष्णा देवी (40 वर्ष) और दंपती की नतिनी सुरुचि कुमारी (15 वर्ष) शामिल हैं। उनकी नतनी सुरुचि मुजफ्फरपुर की निवासी थी जो नाना-नानी के साथ कुंभ स्नान के लिए जा रही थी। लेकिन यह उनका आखिरी सफर बन गया। सुरुचि मुजफ्फरपुर के बरियापुर ओपी के बहादुरपुर की रहने वाली थी।

तीनों की मौत की सूचना आते ही गांव में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों की चीत्कार से गांव में शोक की लहर फैल गयी। बताया गया है कि शनिवार की आधी रात करीब एक बजे परिजनों को हादसे में तीनों की मौत होने की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि विजय साह के दो पुत्र दिल्ली में ही रहकर काम करते हैं। कुंभ स्नान करने के उद्देश्य से पति और पत्नी नतिनी के साथ शुक्रवार को घर से दिल्ली के लिए निकले थे।

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

InCollage 20250216 121423007 scaled

परिवार के लोगों ने बताया कि विजय साह दिल्ली से बेटों के साथ प्रयागराज जाने के लिए तीनों दिल्ली स्टेशन पहुंचे थे। सभी 15 से 16 लोगों की टोली में थे। भगदड़ मचने पर तीनों की कुचल जाने से मौत हो गयी। परिजन दिल्ली से शव आने का इंतजार कर रहे है। मृतक के घर पर शोक जताने के लिए रिश्तेदारों और शुभेच्छुओं के आने का सिलसिला जारी है। इधर मोरवा विधायक रणविजय साहू भी मृतक के घर पहुंचे। वही पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। उन्होंने परिजनों को सहायता देने की मांग सरकार से की।

IMG 20250125 WA0063

इस घटना से गांव में भी मातम पसरा है। गांव के कई लोग कुंभ नहाने के लिए गए हुए हैं। उनके परिजन चिंतित हो रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली भगदड़ में हुई मौत पर दुख जताया है। इसके साथ आपदा कोष से मृतकों के परिजनों के लिए दो दो लाख और घायलों के लिए पचास पचास हजार सहायता की घोषणा की है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार भवन की टीम को राहत कार्य में लगा दिया गया है। दिल्ली में तैनात बिहार के उच्चाधिकारी रेलवे के संपर्क में हैं। सरकार पीड़त परिजनों के साथ है। सीएम खुद इसे देख रहे हैं।

यहां देखें वीडियो :

स्थानीय विधायक ने क्या कुछ कहा देखें :

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250126 WA0106

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150