रविवार को अधिकतम तापमान में भारी गिरावट के बाद अब न्यूनतम तापमान फिर से लुढ़कने लगा है। पटना सहित 18 शहरों में न्यूनतम तापमान में आई भारी कमी की वजह से सुबह और शाम में ठंड में काफी वृद्धि हुई है। हालांकि दिन में धूप खिलने से कई शहरों में अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ा है।
दो दिनों तक राहत के बाद सर्द पछुआ हवा का प्रवाह बढ़ने से सोमवार को राज्य के पांच शहर फिर से शीत दिवस की चपेट में आ गए। तेज हवाओं की वजह से सोमवार को मुजफ्फरपुर, छपरा, सुपौल, सबौर और मोतिहारी में शीत दिवस की स्थिति रही। पटना में दिन में धूप खिलने के बावजूद सर्द और शुष्क हवाओं ने सतह पर अधिकतम तापमान को विशेष ऊपर चढ़ने नहीं दिया। सुबह से शाम तक लोग कनकनी महसूस करते रहे।
पटना के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 4.1 डिग्री की कमी आई है। इसमें अभी और कमी आने के आसार हैं। पूर्णिया में घने कोहरे की स्थिति रही। 4.5 डिग्री के साथ राज्यभर में सबौर सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्द हवाओं का प्रवाह तेज होने से ठंड में अगले एक-दो दिन में काफी वृद्धि होगी। इस दौरान प्रदेश के 25 जिलों में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 48 घंटों के भीतर राज्यभर में ठंड में भारी वृद्धि होगी। सुबह में ठंड का असर ज्यादा दिखेगा। राज्यभर में पारा तेजी से लुढ़केगा। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान इससे नीचे भी जा सकता है। कहीं-कहीं शीत लहर की स्थिति भी बन सकती है।
समस्तीपुर और शेखपुरा 5.2 डिग्री, गया 5.7, औरंगाबाद 6.5, सबौर 4.5, खगड़िया 4.4, नवादा 3.5, पूर्णिया 2.7, पटना में 4.1, मुजफ्फरपुर में 4.2, भागलपुर 3.1, पूर्वी चंपारण दो डिग्री, बांका 1.7, सुपौल 1.9 डिग्री की कमी आई है।
सोमवार को उत्तर बिहार के अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। पटना सहित दक्षिण बिहार के कुछ शहरों में भी अधिकतम तापमान ऊपर आया है। वाल्मीकिनगर में 3.8 डिग्री, पूर्वी चंपारण में 3.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 2.6 डिग्री, वैशाली में 2.2 डिग्री, समस्तीपुर में 3.1 डिग्री, दरभंगा में 3.2 डिग्री, खगड़िया में 4.5 डिग्री, सुपौल में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास में 0.5 डिग्री से लेकर 2 डिग्री तक की गिरावट आई है। पूर्णिया में भी 2.5 डिग्री, कटिहार 2.5 डिग्री, बांका 2.9 डिग्री, किशनगंज में दो डिग्री की कमी आई है।
बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार…
बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के बीच जमीन से जुड़े दस्तावेज हासिल करने लिए…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/पटोरी :- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा पत्र…
रेलवे ने टिकट आरक्षण के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब रेल टिकटों की…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर के पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र…