Weather

सावन में जेठ जैसी तपिश, अगले 24 घंटे भीषण गर्मी का अलर्ट, अभी और करना होगा बारिश का इंतजार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- सूबे में मानसून की स्थिति कमजोर बनी हुई है। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री बढ़कर 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके कारण सुबह के समय 83 फीसदी आर्द्रता के बावजूद लोगों को दिन में उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ।

बताया गया कि रविवार को मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर रहते हुए 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सापेक्ष आर्द्रता दोपहर में 61 फीसदी रही। जबकि 10.1 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चली। इधर रविवार तक राज्यभर में बारिश की कमी का आंकड़ा 43 प्रतिशत पर पहुंच गया है। शनिवार की रात और रविवार की सुबह तक दक्षिण मध्य बिहार में कई जगहों पर आंशिक बारिश हुई।

कायम है बारिश का इंतजार :

जिले में पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कायम है। समस्तीपुर में दिनभर उमस की स्थिति बनी रह रही है। अगले 24 घंटे काफी संवेदनशील बताये जा रहे हैं। क्योंकि वर्षा के तो आसार नहीं हैं लेकिन आसमान में बादल रहेंगे और वज्रपात की काफी ज्यादा संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटे भीषण गर्मी :

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे भीषण गर्मी वाला होगा। आम जनजीवन अस्त व्यस्त होगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से मानसून रूठ गया है। गर्मी बढ़ गई है। किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। धान रोपनी प्रभावित होकर रह गई है। जिस धान की पहले रोपनी हुई है उन खेतों में भी अब पटवन की जरूरत महसूस की जाने लगी है। मालूम हो कि मानसून के आगमन के बाद से अब तक दो महीने के दौरान मात्र 340 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो धान की खेती के लिए अपर्याप्त बताई जा रही है।

सावन में भी बारिश दे रही दगा :

लोगों को कहना है कि सावन का पहला – दूसरा रविवार उमसभरा बीता। लगा कि तीसरे रविवार को कुछ राहत मिलेगी, लेकिन मौसम की बेरूखी ऐसी रही की रविवार को गर्मी ने ऐसा बेहाल किया कि लोग पानी मांगते नजर आए।

भीषण गर्मी से कूलर ओर पंखे भी हांफ रहे :

इस दफा मौसम का मिजाज अलग है। सावन के महीने में जेठ जैसा पारा चढ़ा है। तेज धूप और उमस ने जीना मुहाल कर रखा है। घरों से निकले लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं तो कूलर और पंखे भी फेल हो चुके हैं। रविवार को हर किसी की जुबां पर भीषण गर्मी की ही चर्चा तैरती रही। सभी बारिश की उम्मीद में आसमान पर नजर टिकाए रहे मगर उमड़ते-घुमड़ते बादल अपना जोर नहीं दिखा सके।

इस बार मौसम का मिजाज समझ से परे :

मौसम के जानकारों के लिए भी इस बार मौसम का खेल समझ से परे है। मई से उतार चढ़ाव का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले मानसून लेट आया, फिर हवाओं ने अपना असर दिखाया। पश्चिम की हवाओं ने मानसून का बेड़ा गर्क कर दिया। आषाढ़ में कुछ दिनों की रिमझिम के बाद बादल हवा हो गए। इसके बाद यह हवाओं की लुकाछिपी शुरू हो गई। पूरब की हवा हावी होती है तो बादल दम दिखाते हैं, पर पछुआ आकर उन्हें उड़ा देती है। सावन से आस थी, पर वह भी सूखा बीता जा रहा है। 15 दिन से अधिक गुजर गए हैं, पर बादलों ने अपनी दस्तक समुचित तरीके से नहीं दी है।

हवाओं के खेल में बादल हुए फेल :

कूलर पंखे तो पूरी तरह असरहीन रहे। उमस से लोगों का पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। देर शाम आसमान में बादल छाए और हल्की हवा चली तो लगा कि मौसम बदलेगा, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बदलती नजर आई। मौसम विज्ञानिक बताते हैं कि हवाओं के खेल में बादल फेल हो गए हैं। अब सबकुछ हवाओं पर निर्भर है।

Avinash Roy

Recent Posts

अशोक चौधरी के विज्ञापन पर JDU में बखेड़ा: भरी मीटिंग में विजेंद्र यादव ने कहा-छपने-छपवाने का खेल बंद कीजिये, गुटबाजी पर भी आपत्ति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  नीतीश के किचेन कैबिनेट के मेंबर माने जाने…

3 घंटे ago

बेगूसराय में SNCU से बच्चा चोरी मामले में पुलिस का एक्शन, अस्पताल की गार्ड समेत तीन महिलाएं अरेस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बेगूसराय में नवजात शिशु की चोरी मामले में…

4 घंटे ago

लापता किशोरी का श’व बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता मिला, परिजनों ने गलत काम व हत्या की जताई आशंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के 47वें SP के रूप में अशोक मिश्रा ने लिया पदभार, पुलिस अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : नवपदस्थापित एसपी अशोक मिश्रा ने सोमवार…

6 घंटे ago

हर स्कूल के खाते में 50 हजार रुपये डालेगी बिहार सरकार, बच्चों को मिलेंगी ये सुविधाएं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के हर सरकारी स्कूल के बैंक खाते…

8 घंटे ago

नया खरीदने को नहीं थे पैसे तो समस्तीपुर के लड़के ने बांस से बना दी साइकिल, देखिये जुगाड़ का बेहद ही शानदार नमूना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : कहते है आवश्यकता ही अविष्कार की…

8 घंटे ago