Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 21-22 मई को हो सकती है हल्की वर्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। सुबह दिन चढ़ने के साथ ही यह असर दिखाना शुरू कर रहा है। यह आगे एक-दो दिन जारी रहने का अनुमान है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 22 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल रहेंगे। इस दौरान अगले 1-2 दिनों तक समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि कि उसके बाद 21-22 मई तक उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री एवं न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 75 एवं दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान औसतन 12 से 18 किमी. प्रति घंटा की गति ये पुरवा हवा चल सकती है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 15 जून तक आएगा मानसून, सामान्य से ज्यादा होगी बारिश; मौसम विभाग ने बताया

मानसून ने तय समय से आठ दिन पहले शनिवार को केरल में दस्तक दे दी।…

60 minutes ago

दलसिंहसराय में मैजिक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर रोड…

8 hours ago

एनडीए की बैठक में बिहार की विकास योजनाओं का प्रजेंटेशन, सीएम नीतीश और सम्राट चौधरी होंगे शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में…

9 hours ago

Darbhanga AIIMS का डीपीआर अगले दो महीने में होगा तैयार, बाढ़ से बचाव के लिए बनेगा रिंग बांध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के दरभंगा में बनने वाले अखिल भारतीय…

15 hours ago