समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherNEWSSamastipur

बादल व हल्की ठंड के बीच इस वर्ष मनेगा छठ महापर्व, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/पूसा :- बादल व मामूली ठंड के बीच इस वर्ष का छठ महापर्व संपन्न होगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि इस दौरान अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। जिसमें आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस दौरान सुबह के अर्ध्य के दौरान हल्का धुंध रह सकता है। लोग हल्का ठंड महसूस करेंगे। मौसम पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 4-5 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलेगी। वहीं अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री एवं न्यूनतम 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150