समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherNEWSSamastipur

उत्तर बिहार के जिलों के अधिकांश स्थानों पर अगले 24 से 48 घंटे में हो सकती है बारिश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- उत्तर बिहार के जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बादल रहने का अनुमान है। इस दौरान अगले 24-48 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बुंदा-बूंदी हो सकती है। उसके बाद मौसम साफ एव शुष्क रहने की सम्भावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 25 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 4 से 9 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। इस बीच 23 मार्च को तेज हवा के साथ पुरवा हवा चलने की सम्भावना है।पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 78 से 90 एवं दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री एवं न्यूनतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150