समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान 5 से 10 किमी. प्रति घंटा की गति से 9 मार्च को पुरवा एवं अन्य दिनों में पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान 5 मार्च तक हवा की रफ्तार तेज रह सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मंगलवार को 10 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
जिसके अनुसार इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री एवं न्यूनतम 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में बिहार के समस्तीपुर जिले के लाल संदीप…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/कल्याणपुर :- प्रखंड के कालाजार भवन मैदान में…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/बिथान :- अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- मुजफ्फरपुर में जिस मासूम बच्ची के…